उज्जैन में महाकाल मंदिर के सफाईकर्मी पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सबक सिखाने के लिए पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला और उन्हें मंदिर के गेट के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई।
मंदिर के बाहर मांगी माफी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को महाकाल मंदिर के मुख्य द्वार पर ले गई, जहां उन्होंने हाथ जोड़कर माफी मांगी। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों की पिटाई भी की, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया।
आरोपियों पर सख्त कार्रवाई
पुलिस ने हर्ष, रौनक और अर्पित नामक आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। शनिवार रात ड्यूटी पर जा रहे सफाईकर्मी उमेश टेटवाल पर इन युवकों ने चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।