मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए सितंबर का महीना आर्थिक सौगात लेकर आने वाला है। मोहन सरकार द्वारा राज्य की 1.25 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं को दी जाने वाली लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जल्द ही जारी की जाएगी।
त्योहारों के कारण समय से पहले भुगतान की उम्मीद
आमतौर पर सरकार हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच डीबीटी के माध्यम से राशि भेजती है। गणेश चतुर्थी और अन्य त्योहारों के चलते इस बार संभावना है कि 15 सितंबर से पहले ही 1500 रुपये की राशि बहनों के खातों में जमा कर दी जाएगी।
भुगतान की स्थिति कैसे जांचें
लाभार्थी महिलाएं आधिकारिक पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकती हैं। इसके लिए ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करके समग्र आईडी या मोबाइल नंबर के जरिए ओटीपी द्वारा जानकारी प्राप्त की जा सकती है, साथ ही यह सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी सक्रिय हो।