मध्य प्रदेश सरकार आज राज्य के मेधावी विद्यार्थियों को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 12वीं कक्षा के 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर करेंगे।
प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना
यह राशि ‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ के तहत उन छात्रों को दी जा रही है जिन्होंने 12वीं की परीक्षा में पहले प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को डिजिटल शिक्षा और आधुनिक तकनीक से जोड़ना है।
शिक्षा में डिजिटल क्रांति
सरकार की ओर से इस योजना के लिए कुल 304 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि आवंटित की गई है। लैपटॉप मिलने से छात्र ऑनलाइन पढ़ाई, ई-लर्निंग और डिजिटल स्टडी मैटेरियल का बेहतर उपयोग कर अपनी उच्च शिक्षा को और प्रभावी बना सकेंगे।