पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार को एक बड़ी मुठभेड़ के दौरान कुख्यात गैंगस्टर मुमताज मारा गया। उस पर हत्या और डकैती जैसे 49 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे। पुलिस उसे हिरासत में लेकर कहीं ले जा रही थी, तभी अज्ञात हमलावरों ने काफिले पर हमला कर दिया।
पुलिस काफिले पर हमला
जब पुलिस टीम गैंगस्टर मुमताज को ले जा रही थी, तब अचानक अज्ञात हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले के दौरान हुई गोलीबारी में मुमताज की मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
49 मामलों में था वांटेड
मुमताज लंबे समय से पुलिस की वांछित सूची में था और कई गंभीर अपराधों के लिए उसकी तलाश की जा रही थी। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि पुलिस की सुरक्षा के बीच ही अपराधी को निशाना बनाया गया।