जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए मथुरा-वृंदावन के विकास का खाका खींचा।
अयोध्या और काशी की तर्ज पर होगा मथुरा का विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काशी और अयोध्या का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है। इसी तर्ज पर अब ब्रज तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से मथुरा-वृंदावन में भी भव्य और दिव्य परिसर तैयार किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
आस्था और विरासत पर दिया जोर
योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे भारतीय संस्कृति और आस्था के केंद्रों के संरक्षण के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग बाबर और औरंगजेब की विचारधारा में विश्वास रखते हैं, वे ही विकास कार्यों और आस्था के केंद्रों को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।