मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश को सेमीकंडक्टर निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इस उद्देश्य के साथ अक्टूबर में इंदौर में ‘एमपी सेमीकंडक्टर समिट-2026’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के विशेषज्ञ और निवेशक शामिल होंगे।
निवेश और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार, यह समिट राज्य में एक मजबूत सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम तैयार करने में मील का पत्थर साबित होगी। सरकार का लक्ष्य अत्याधुनिक तकनीक और निवेश के अनुकूल माहौल बनाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति देना है।
तकनीकी क्षेत्र में एमपी की नई उड़ान
23-24 अक्टूबर को होने वाली इस समिट में औद्योगिक विस्तार और तकनीकी सहयोग पर गहन मंथन किया जाएगा। केंद्र सरकार के सेमीकंडक्टर इंडिया प्रोग्राम 2.0 के तहत मध्य प्रदेश अपनी औद्योगिक क्षमता के दम पर देश के उभरते तकनीकी मानचित्र पर अपनी स्थिति और अधिक मजबूत करने के लिए तैयार है।