इंदौर के गांधीनगर इलाके में एक रिहायशी मकान में खाद्य आपूर्ति विभाग ने छापेमारी कर 80 से अधिक घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया, क्योंकि घर में अवैध रूप से इन सिलेंडरों की बिक्री की जा रही थी।
बड़ा हादसा टला
एक ही स्थान पर इतनी बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडरों का भंडारण किसी भी समय भीषण विस्फोट या आगजनी का कारण बन सकता था। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद विभाग ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया है और सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को राहत मिली है।
जांच के घेरे में आरोपी
खाद्य आपूर्ति विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि आरोपी को ये सिलेंडर कहां से मिलते थे और वह कितने समय से इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और संबंधितों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।