जापान के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान ‘क्रोवान्ह’ ने भारी तबाही मचा दी है। यहां महज एक घंटे में 110 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रशासन ने बाढ़ और लैंडस्लाइड का अलर्ट जारी किया है। समुद्र में उठ रही ऊंची लहरों के चलते तटीय निवासियों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया गया है।
अगले 48 घंटे बेहद चुनौतीपूर्ण
मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले 24 से 48 घंटों को अत्यंत संवेदनशील बताया है। प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन स्थिति बनी हुई है और बचाव कार्य के लिए टीमें पूरी तरह सतर्क हैं।