सतना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या जैसे गंभीर अपराधों में शामिल 51 मामलों के आरोपी को गिरफ्तार किया है। बारीखुर्द निवासी बाल गोविंद चौधरी पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी।
घेराबंदी कर दबोचा
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी को एक मोडिफाइड बोलेरो में भागते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी नशे की हालत में पाया गया, जिसके चलते उस पर मोटरयान अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
न्यायालय से जारी था वारंट
आरोपी जमानत पर बाहर था, लेकिन अदालत में पेशी पर नहीं पहुंचने के कारण उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।