नीमच के जमुनिया कलां-भाटखेड़ा मार्ग पर सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रामदेवरा दर्शन के लिए बाइक से जा रहे दो युवक अनियंत्रित होकर आगे चल रही कार में जा घुसे, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
अनियंत्रित बाइक बनी हादसे का कारण
मंदसौर जिले के खजुरी मंडी गांव निवासी नटवर सिंह और बंटू सिंह बाइक पर सवार होकर रामदेवरा जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही कार से जोरदार तरीके से टकरा गई।
अस्पताल में जारी है उपचार
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।