सागर जहरीली शराब कांड: उज्जैन में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, डिप्टी सीएम का फूंका पुतला

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के विरोध में उज्जैन कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार शाम क्षीरसागर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

आबकारी व्यवस्था पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लचर आबकारी व्यवस्था के कारण जहरीली शराब आम लोगों तक पहुंच रही है। पार्टी ने घटना की निष्पक्ष जांच, मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

इस्तीफे की मांग और गंभीर आरोप

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने सरकार पर मौतों का आंकड़ा छिपाने का आरोप लगाते हुए डिप्टी सीएम से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि उज्जैन सहित पूरे प्रदेश में शराब माफियाओं पर नकेल कसने में सरकार पूरी तरह विफल रही है।