ग्वालियर में सियासी घमासान: महापौर ने भाजपा से मांगे सबूत, कांग्रेस ने दी अधिकारियों को चेतावनी

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: September 8, 2026

ग्वालियर में सड़कों की बदहाली को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच विवाद गहरा गया है। भाजपा द्वारा महापौर डॉ. शोभा सिकरवार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने पर कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया है।

महापौर का भाजपा सांसद को जवाब

महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने भाजपा सांसद भारत सिंह कुशवाह पर पलटवार करते हुए उनसे उन कार्यों की सूची और सबूत मांगे हैं, जिन्हें कथित तौर पर उनके द्वारा रोका गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और विकास कार्यों में बाधा डाली जा रही है।

कांग्रेस की चेतावनी और तीखे तेवर

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने भाजपा नेताओं के इशारे पर काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसे अधिकारियों का मुंह काला किया जाएगा और भाजपा सांसद के बंगले का घेराव भी किया जाएगा।