Indore Accident: इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसा! एक की मौत और 13 घायल, ट्रक से हुई सीधी टक्कर

Indore Accident: गुरुवार की सुबह मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के कनाड़ा बायपास पर एक भयावह सड़क हादसा हुआ जिसने सबको झकझोर कर रख दिया। खंडवा जिले के खर्गोन से आए भक्तों का एक दल प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा के सिहोर में आयोजित कार्यक्रम से लौट रहा था। इसी दौरान उनकी गाड़ी सड़क पर खड़े एक इसार ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ जब अंधेरे में ट्रक दिखाई नहीं दिया।

सड़क पर खड़ी मौत बनी ट्रक

हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी तूफान गाड़ी कनाड़ा बायपास से गुजर रही थी। उसी दौरान एक इसार ट्रक, जिसकी पिछली दोनों टायरें पंचर थीं, सड़क के बीचों-बीच खड़ा था। ना तो कोई चेतावनी चिन्ह था और ना ही कोई लाइट जल रही थी जिससे आने वाली गाड़ियों को ट्रक का अंदाजा लग सके। गाड़ी के चालक को ट्रक नहीं दिखा और तूफान गाड़ी सीधे जाकर ट्रक से भिड़ गई।

Indore Accident: इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसा! एक की मौत और 13 घायल, ट्रक से हुई सीधी टक्कर

एक की मौत और परिवार में कोहराम

इस दर्दनाक हादसे में खर्गोन जिले के मिंटू वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य 13 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें कीर्ति, संदीप, अमर, संतोष, वासु, विमल समेत कई अन्य शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी एक ही परिवार के हैं और एक साथ कथा सुनने सिहोर गए थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजन इंदौर पहुंच गए और अस्पताल में अपनों की स्थिति जानने में जुटे हैं।

बचाव कार्य में पुलिस और ग्रामीणों ने निभाई अहम भूमिका

हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तूफान वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और कई घायल यात्री अंदर फंसे हुए थे। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और नजदीकी प्राइवेट अस्पताल व एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है जिन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है।

लापरवाही और सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बिना कोई चेतावनी दिए बीच सड़क पर ट्रक खड़ा करना हादसे की सबसे बड़ी वजह रही। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि ट्रक मालिक और चालक की इस लापरवाही के लिए क्या कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इंदौर में ऐसे हादसे पहले भी हो चुके हैं जिससे साफ है कि ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालना बेहद जरूरी है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!