MP News: पति हत्याओं और आत्महत्याओं पर ऑटो चालक का जागरूकता पोस्टर बना चर्चा का विषय! पति हत्याओं पर किया दर्दनाक सवाल

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में हाल ही में पति हत्याओं और आत्महत्याओं के बढ़ते मामलों ने समाज में चिंता पैदा कर दी है। सूबे के कई इलाकों से ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिनमें महिलाएं अपने पति की हत्या कर रही हैं। इसके साथ ही कई युवक अपनी पत्नियों के अत्याचार से तंग आकर खुदकुशी कर रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर इंदौर के एक ऑटो चालक संतोष ने अपने ऑटो पर एक पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक करने की पहल की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

“कितने और बेटे कुर्बान होंगे महिलाओं के सम्मान के नाम?”

संतोष ने अपने ऑटो पर एक पोस्टर लगाया है जिस पर लिखा है, “हे न्याय की देवी, महिलाओं के सम्मान के नाम पर कितने और बेटे कुर्बान होंगे?” संतोष का कहना है कि आजकल महिलाओं द्वारा अपने पतियों की हत्या कराना बेहद निंदनीय अपराध है। हमारे देश में महिलाएं देवी की तरह पूजी जाती हैं, लेकिन कुछ महिलाएं ऐसे कुकृत्य कर रही हैं जो समाज के लिए शर्मनाक हैं। उन्होंने कहा कि यह पोस्टर लगाने का मकसद लोगों, खासकर महिलाओं को जागरूक करना है।

MP News: पति हत्याओं और आत्महत्याओं पर ऑटो चालक का जागरूकता पोस्टर बना चर्चा का विषय! पति हत्याओं पर किया दर्दनाक सवाल

महिलाओं को प्रेम और करुणा का संदेश देना चाहता है पोस्टर

संतोष ने आगे कहा कि वे इस पोस्टर के माध्यम से यह संदेश देना चाहते हैं कि महिलाएं देवी होती हैं, जो प्रेम, ममता और करुणा का प्रतीक होती हैं, न कि हिंसा और अन्याय की वजह। वे समाज को यह एहसास दिलाना चाहते हैं कि पति-पत्नी के बीच समझदारी और सम्मान जरूरी है। इस पोस्टर के जरिये वे महिलाओं से अपील कर रहे हैं कि वे अपने परिवार और समाज के लिए सही राह चुनें।

आत्महत्या करने वाले युवकों की याद दिलाता पोस्टर

इस पोस्टर में संतोष ने बेंगलुरु के अतुल सुब्रह्मण्यम, इंदौर के नितिन पडियार और राजा रघुवंशी की तस्वीरें भी लगाई हैं, जिनके नाम समाज में बहुत चर्चा में रहे हैं। अतुल सुब्रह्मण्यम और नितिन पडियार ने अपनी पत्नियों के अत्याचार से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी, जबकि राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी। यह तस्वीरें और संदेश समाज को गंभीर चेतावनी देने के लिए हैं।

समाज में बढ़ती पत्नियों द्वारा पति हत्याओं की समस्या पर चिंतन

पति हत्याओं और घरेलू तनाव की बढ़ती घटनाओं ने समाज को एक गहरी समस्या के सामने खड़ा कर दिया है। इस पोस्टर ने न केवल लोगों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है बल्कि यह सवाल भी उठाया है कि क्या महिलाओं के सम्मान के नाम पर पुरुषों के साथ ऐसा अन्याय होना उचित है। संतोष की यह पहल समाज में पारिवारिक सद्भाव और महिला-पुरुष के बीच सही समझ बनाए रखने की जरूरत पर जोर देती है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!