मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 62 IPS अधिकारियों के तबादले, 20 जिलों के SP बदले

भोपाल। मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों की नई तबादला सूची जारी करते हुए 62 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस व्यापक बदलाव में ADG, DIG, SP और DCP स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण फैसले भी सामने आए हैं। सिंगरौली में बैंक डकैती कांड के बाद वहां के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री को हटा दिया गया है, जबकि सिवनी में हवाला कांड के चलते एसपी को बदला गया है।

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिन जिलों के पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है, उनमें भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्णा, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल हैं।

इसके अलावा भोपाल और इंदौर देहात के पुलिस अधीक्षकों का भी तबादला किया गया है। वहीं ग्वालियर, नर्मदापुरम और शहडोल रेंज में भी डीआईजी स्तर पर बदलाव किए गए हैं।

LIST:

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!