MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को मिली विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी ज़िम्मेदारी 

Author Picture
By Sharma Published On: December 8, 2020
elections

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को बीजेपी आलाकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को 48 विधानसभा क्षेत्रों की सीट का प्रभारी बनाया गया है।

 

वहीं जिम्मेदारी मिलने के बाद मंत्री नरोत्तम मिश्रा कोलकाता पहुंचे हैं। यहां उनका बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बता दें कि पश्चिम बंगाल में अगले साल 294 विधानसभा सीटों में वोटिंग होनी है। 2021 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कई मायनों में खास होने वाला है। पहली बार विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी चुनावी मैदान में अपना दमखम दिखाएगी। 

 
 
तो दूसरी वजह भाजपा पूरी ताकत के साथ सभी विधानसभा सीटों में चुनाव लड़ेगी। बीजेपी जीत के लिए अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। आला नेता चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले ही कोलकता में लगातार बैठकें कर रहे हैं। वहीं बीजेपी नेता वोटरों को अपनी ओर करने सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस बीच आज मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा चुनावी रणनीति बनाने कोलकाता पहुंचे हैं। 
Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप