मां के पास सो रही 12 साल की बेटी के साथ रेप की कोशिश आरोपी पिता पर हुई FIR 

Author Picture
By Sharma Published On: December 8, 2020
rape

शहपुरा |  जबलपुर में 45 साल के पिता ने अपनी ही बेटी के साथ शर्मसार कर देने वाली हरकत की। उसने अपने ही 12 साल की बेटी के साथ रेप का प्रयास किया। बच्ची अपनी मां के साथ सो रही थी, तभी आरोपी भी बगल में आकर सो गया। उसने बच्ची का रेप करने की कोशिश की। बेटी की चीख सुनकर मां जाग गई। बेटी ने पिता की करतूत बताई। मां कुछ कर पाती, उससे पहले आरोपी घर से भाग गया। शहपुरा पुलिस ने मामले में बलात्कार व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी और उसकी पत्नी मजदूरी करते हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। बड़ी 17 वर्ष की, तो मझली 15 साल की है। वहीं, आठवीं में पढ़ने वाली पीड़ित 12 साल की है। शहपुरा पुलिस को शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह मां के साथ सो रही थी। रात में उसका पिता आया और उसके बगल में सो गया। उसने उसके साथ रेप का प्रयास किया। चीख सुनकर बगल में सो रही उसकी मां भी जाग गई। बेटी की हालत और पति को देख पत्नी सन्न रह गई, तभी आरोपी भाग निकला।

पत्नी अपने पति का ये चेहरा देख अवाक रह गई। वह बेटी को लेकर रात में ही शहपुरा थाने पहुंची। वहां पीड़ित ने पिता के खिलाफ लिखित शिकायत की। पुलिस ने मामले में धारा 376, 376(1), 376(2) च, 376 (3), 376 ए, बी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप