G-LDSFEPM48Y

एमपी में मानसून की विदाई के बाद, इस दिन से होगी ठंड की एंट्री

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई के बाद गर्मी बढ़ गई है। कई जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। ग्वालियर और होशंगाबाद में 37 डिग्री पर तापमान पहुंच गया है। वहीं, भोपाल में 33 से 34 डिग्री के बीच तापमान चल रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी तेज धूप ने बढ़ा रखी है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिक 15 अक्टूबर के बाद ठंड की एंट्री होने की बात कह रहे हैं। इससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई के साथ ही दिन और रात का पारा लोगों को अक्टूबर में मई जैसी गर्मी का एहसास करा रही है। सबसे ज्यादा ग्वालियर में तापमान बढ़ा हुआ है। यहां 38 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच चुका है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन का पारा 35 के आसपास बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बादल छटने और सूरज की किरणें सीधी धरती पर पड़ने के कारण गर्मी बढ़ी है। अक्टूबर में दिन में तेज धूप और रात को ठंडक होती है। अभी की स्थिति में 15 अक्टूबर के बाद पारा नीचे आना शुरू होगा। इसके बाद ठंड की एंट्री होगी।

पिछले 24 घंटे में इंदौर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, ग्वालियर व होशंगाबाद में दिन का तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान मंडला में 16 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 24 घंटे में प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!