Home होम होली के पहले इन सरकारी कर्मचारियों को हुआ बड़ा फायदा,सैलरी में 30...

होली के पहले इन सरकारी कर्मचारियों को हुआ बड़ा फायदा,सैलरी में 30 फीसदी की बढ़ोतरी, रिटायरमेंट ऐज भी बढ़ी

0

नई दिल्ली। राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को होली त्यौहार के मौके पर बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने कर्मचारियों की सैलरी में 30 फीसदी की बढ़ोतरी कर दिया है। इसके साथ ही कर्मचारियों की रिटायमेंट की उम्र की सीमा 58 से बढ़ाकर 61 साल कर दिया है।तेलंगाना सरकार के इस ऐलान से लगभग 9 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। बता दें कि तेलंगाना सरकार ने इससे पहले भी 2014 में वेतनमान संशोधन का ऐलान किया था। सरकार ने 2014 में कर्मचारियों के वेतन में 43% बढ़ाने का ऐलान किया था। वहीं सैलरी में 30 फीसदी की बढ़ोतरी कर कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। ये ऐलान तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने विधानसभा में किया।

बता दें कि कर्मचारियों के लिए 11वें वेतनमान को सुझावों पर चर्चा हो रही थी। इसी कमीशन के सुझाओं के आधार पर सरकार ने ये ऐलान किया। दूसरी ओर मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को भी बड़ी राहत दी है। सरकार ने स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम लाई है। यह स्पेशल इसलिए भी है कि जब 7वें वेतन आयोगकी सिफारिश लागू हुई। इसके तहत केंद्र सरकार के कर्मचारी त्योहारों के लिए 10,000 रुपए का एडवांस ले सकते हैं और इस पर कोई ब्याज भी नहीं लगेगा। इसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2021 है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version