गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- कांग्रेस मुक्त भारत होगा या गांधी मुक्त कांग्रेस

Author Picture
By Sharma Published On: August 27, 2020
congress-free-india-will-be-narottam-mishra

भोपाल। हाल ही में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ( Narottam Mishra ) ने की प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया की ग्वालियर में कांग्रेस पॉलिटिकल पर्यटन कर रही है। कांग्रेस बी-टीम के लोग ने सदस्यता का कहकर कुछ और ही किया और यहाँ कमलनाथ की आंधी अपनी ही सरकार को ले डूबी। उन्होंने आगे ये भी कहा, कांग्रेस सिर्फ बड़ी बैठक कर सकती है, बड़ा प्रदर्शन नहीं कर सकती।

कांग्रेस पार्टी और नेता सिर्फ ट्वीट कर सकते हैं, पार्टी कांग्रेस का लोकतंत्र नहीं बचा पाई, देश का क्या बचाएंगे। कांग्रेस जांच दल के दतिया दौरे पर कहा कि एक भी झूठा प्रकरण हो तो मीडिया के सामने लाये। एक भी प्रकरण झूठा नहीं है, नेता माफियाओं के लिए जा रहे हैं। भाजपा ने बिजली उपलब्ध कराई, कांग्रेस देश को चिमनी चम्बल युग मे ले गयी थी, हमने सम्बल जैसी योजनाएं दी हैं। जिससे लोगों को राहत मिली, या तो कांग्रेस मुक्त भारत होगा या गांधी मुक्त कांग्रेस होगी।

ये भी पढ़े : जिसके लिए मां ने रखा व्रत उसने लगाई faasi

एनईईटी परीक्षा पर कांग्रेस के विरोध पर कहा- यह परीक्षा बहुत ज़रूरी इससे जन भागीदारी के काम होते हैं। साथ ही उन्होंने, दिगविजय को पार्टी उच्चस्तरीय  समिति में शामिल किए जाने पर तंज कसा- दिग्विजय हमेशा से उच्च स्तरीय हैं उनकी बातों से भी जाहिर होता है। कालाबजारी  करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, अगर शिकायत मिली तो थानों पर भी कार्रवाई होगी।