G-LDSFEPM48Y

भाभी को पत्नी की तरह रखता था देवर, अब गला घोटकर की हत्या

भोपाल।भोपाल में एक युवक ने अपनी भाभी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वह भाभी को पत्नी की तरह रखता था। भाभी को उसपर किसी और महिला से अफेयर होने का शक करने लगी थी। इस बात पर आए दिन झगड़े से गुस्से में आकर देवर ने रविवार देररात उसकी हत्या कर दी। महिला का शव सोमवार सुबह मिला था।

आपको बात दे , आरोपी ने खुद स्वीकारा है कि वह भाभी को पत्नी की तरह रखता था। वह उस पर ही शक करने लगी थी। गुस्से में आकर उसने भाभी का दुपट्‌टे से गला घोंटा, इसके बाद कंधे पर उसका शव रखकर घर से 200 मीटर दूर नाले के पास फेंक आया। थोड़ी देर बाद घर आकर सो गया। सुबह जब पुलिस को देखा तो फरार हो गया। पुलिस ने उसे रायसेन से गिरफ्तार कर लिया है।

एसीपी ऋचा जैन ने बताया कि शबाना खान गांधीनगर थाना क्षेत्र के (24) स्काई लैंड होटल के पीछे सेक्टर नंबर-11 प्रताप वार्ड में रहती थी। पति अंसार खान गुजरात में रहकर काम करता है। शबाना सास-ससुर, दो साल की बेटी और देवर आसिफ के साथ रहती थी। आसिफ एक चिकन शॉप में काम करता है। पति के गुजरात चले जाने के बाद शबाना अपने देवर के साथ पत्नी की तरह रहती थी। यह जानकारी उसके सास-ससुर और पति को भी थी।जानकारी देते हुए एसीपी ने बताया कि सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि सेक्टर-11 के नाले में महिला की लाश पड़ी है। गांधी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। देखा तो लाश को चादर और पेड़ की टहनियों से ढका गया था। महिला के मायकेवालों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!