प्रमुख खबरें Archives - MP Samachar - MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़

बयानवीरों ने बढ़ाई बीजेपी की मुश्किलें: विजय शाह, जगदीश देवड़ा और फग्गन सिंह कुलस्ते के विवादित बोल पर सियासी भूचाल
भोपाल। मध्यप्रदेश में बीजेपी नेताओं के विवादित बयानों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। एक के बाद एक, वरिष्ठ नेता ऐसे बयान दे रहे हैं, जो न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा और सेना के सम्मान से जुड़े विषयों को विवादों में घसीट रहे हैं, बल्कि खुद भाजपा के लिए सियासी संकट खड़ा कर रहे हैं।

जहां मंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बयान पहले से ही सुर्खियों में थे, वहीं अब भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने आतंकवादियों को “हमारे” कहकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

फग्गन सिंह कुलस्ते बोले- “हमारे आतंकवादी”

डिंडौरी के अमरपुर में सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचे भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने मीडिया से बातचीत में कहा कि“पाकिस्तान के जो हमारे आतंकवादी हैं, उन्हें सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।”

हालांकि कुलस्ते ने यह भी कहा कि उन्होंने विजय शाह का बयान नहीं देखा, लेकिन जब बात देश की बेटियों और सेना के बदले की आई, तो बोलते-बोलते ‘हमारे आतंकवादी’ कह गए। कांग्रेस ने इसे भाजपा की मानसिकता का परिचायक बताया है।

विजय शाह का बयान: “मोदी ने उनकी बहन को भेजा”

इंदौर के महू में हलमा कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह ने कहा कि“उन्होंने कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने के लिए उनके घर भेजा।”

बयान में उन्होंने सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम लेकर अपमानजनक टिप्पणी की। इस पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। मंत्री अब सुप्रीम कोर्ट की शरण में हैं।

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा बोले- “सेना के चरणों में पूरा देश नतमस्तक”

जबलपुर में सिविल डिफेंस वालंटियर्स के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा कि“देश की वो सेना, वो सैनिक… उनके चरणों में पूरा देश नतमस्तक है।”

इस पर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि देवड़ा ने देश की सेना का सम्मान करते हुए उनके ‘चरणों में नतमस्तक’ होने की बात कहकर सेना के गौरव को क्षति पहुंचाई है। हालांकि, डिप्टी सीएम ने सफाई में कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।

कांग्रेस का हमला – ‘यह रणनीति है या गलती?’

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “कुलस्ते, देवड़ा और शाह – तीनों नेता एक रणनीति के तहत मध्यप्रदेश की छवि खराब कर रहे हैं? क्या यह नेताओं की जुबान फिसलना है या बीजेपी की मानसिकता का हिस्सा?” उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन बेलगाम बयानों पर चुप क्यों हैं?

बीजेपी की सफाई और संकट

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि“पार्टी अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं करेगी। नेताओं को सोच-समझकर बोलने की नसीहत दी जा चुकी है।”

मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार, जो हाल ही में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बनी है, अब अपने ही मंत्रियों और सांसदों के बयानों से जूझ रही है। सेना, आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर इस तरह के ‘जुबानी हमले’ पार्टी की साख पर बुरा असर डाल सकते हैं। हालांकि लगातार हो रहे बयानों के बाद पार्टी की स्थिति डैमेज कंट्रोल मोड में दिख रही है।

The post बयानवीरों ने बढ़ाई बीजेपी की मुश्किलें: विजय शाह, जगदीश देवड़ा और फग्गन सिंह कुलस्ते के विवादित बोल पर सियासी भूचाल appeared first on MP Samachar - MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़.

बीजेपी में कलह: उपाध्यक्ष और महामंत्री ने दिया इस्तीफा, विधायक पर लगाए गंभीर आरोप
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी ने भले ही कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए पूर्व विधायक जसवंत जाटव को जिला अध्यक्ष नियुक्त कर संगठन को मजबूत करने की कवायद कि हो, लेकिन नियुक्ति के बाद से ही जिले में बीजेपी के अंदर ही घमासान चल रहा है। करैरा से भाजपा विधायक रमेश प्रसाद खटीक शुरुआती दौर से इस नियुक्ति का खुलकर विरोध कर रहे है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बीजेपी ये मानकर चल रही थी कि जसमंत को अध्यक्ष बनाकर शिवपुरी में सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन यहां तो आशाओं की आरती नहीं, आरोपों की आरती हो गई है।

वहीं,अब जिला अध्यक्ष का विरोध करने वाले विधायक का पर आरोप लगने लगे हैं। भाजपा करैरा मंडल में संगठनात्मक संकट खुलकर सामने आ गया है। मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र जैन और महामंत्री अनिल बंसल ने सोशल मीडिया पर अपने पदों से इस्तीफे की घोषणा करते हुए विधायक रमेश प्रसाद खटीक के व्यवहार और संगठन के रवैये पर नाराजगी जाहिर की है। दोनों नेताओं ने कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है और विधायक के आसपास ‘चापलूसों की फौज’ ने वातावरण विषैला बना दिया है।

फेसबुक पर इस्तीफा, पार्टी में हड़कंप…

देवेंद्र जैन और अनिल बंसल ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि वे अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं, क्योंकि पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है और सम्मान के बिना पद का कोई मूल्य नहीं रह गया। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट सामने आने के बाद करैरा भाजपा में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई।

विधायक रमेश खटीक पर सीधा हमला…

दोनों नेताओं ने व्यक्तिगत बातचीत में आरोप लगाया कि विधायक रमेश खटीक पुराने कार्यकर्ताओं से दूरी बनाकर अपने खास लोगों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र जैन ने कहा कि हमने विधायक को जिताने के लिए हर चुनाव में मेहनत की, लेकिन आज हमें समय तक नहीं दिया जा रहा। बैठकों से बाहर रखा जाता है। चापलूसों को साथ लेकर राजनीति चल रही है। सम्मान नहीं मिला, इसलिए पद छोड़ दिया। वहीं, मंडल महामंत्री अनिल बंसल ने कहा कि विधायक का रवैया अपमानजनक है। दशकों से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन अब हम हाशिए पर हैं। मजबूरी में इस्तीफा देना पड़ा, लेकिन पार्टी के लिए काम जारी रहेगा।

संगठन पर भी लगाए गंभीर आरोप…

दोनों पदाधिकारियों ने सिर्फ विधायक ही नहीं, जिला और प्रदेश संगठन पर भी नाराजगी जाहिर की है। उनका आरोप है कि बैठकों से जानबूझकर दूर रखा जा रहा है और पूर्व विधायक व प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत जैसे पुराने सहयोगी भी अब कोई समर्थन नहीं दे रहे हैं।

मंडल अध्यक्ष ने पल्ला झाड़ा, कहा- मुझे जानकारी नहीं…

करैरा मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने कहा कि वे चारधाम यात्रा पर हैं और उन्हें इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया से मिली है। लौटकर इस मामले में बातचीत करेंगे। वहीं, जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव जो स्वयं करैरा से विधायक रह चुके हैं, उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है। उन्हें बुलाकर बातचीत करेंगे और मनाने का प्रयास करेंगे। मुझे उम्मीद है, वे मान जाएंगे।

इसके साथ ही करैरा विधायक रमेश खटीक ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि देवेंद्र जैन और अनिल बंसल महीनों से मेरे पास नहीं आए। अनिल को तो मैं जानता भी नहीं था, ये कब महामंत्री बन गए, मुझे पता नहीं। मेरे कार्यक्रम सबके लिए खुले होते हैं। वे मेरे विरोधियों के साथ रहते हैं और अब राजनीति कर रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषण: चुनाव जीत के बावजूद मजबूत नहीं है विधायक की पकड़

2023 के विधानसभा चुनाव में रमेश खटीक की जीत कांग्रेस के प्रागीलाल जाटव पर महज 2,600 वोटों के अंतर से हुई थी, जो किसी भी तरह से ‘मजबूत जनादेश’ नहीं माना जाता। इससे पहले 2018 में कांग्रेस ने भाजपा को भारी अंतर से हराया था और 2020 के उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी (जसमंत जाटव) को 30,000 से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। इन चुनावी आंकड़ों के साथ-साथ अब पार्टी के भीतर पुराने कार्यकर्ताओं का असंतोष, आगामी चुनावों में भाजपा के लिए खतरे की घंटी हो सकता है। करैरा भाजपा में यह इस्तीफा सिर्फ दो पदों से नहीं, बल्कि एक अंदरूनी असंतोष की चिंगारी है जो संगठन की जड़ों तक पहुंच रही है। यदि पार्टी नेतृत्व समय रहते संज्ञान नहीं लेता, तो आगामी चुनावों में करैरा सीट पर भाजपा के लिए स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

The post बीजेपी में कलह: उपाध्यक्ष और महामंत्री ने दिया इस्तीफा, विधायक पर लगाए गंभीर आरोप appeared first on MP Samachar - MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़.

17 से 23 मार्च का हफ्ता मूलांक 1 से 9 वालों के लिए रहेगा ऐसा
भोपाल: अंक ज्योतिष के अनुसार, 17 से 23 मार्च के बीच इस सप्ताह कई मूलांकों के लिए शुभ परिणाम मिल सकते हैं, वहीं कुछ को चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं।आइए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर मूलांक 9 तक के जातकों का साप्ताहिक अंक राशिफल। (Saptahik Ank Rashifal 16 March 2025)

मूलांक 1

अगर चीजें आपके मन मुताबिक तेज़ी से नहीं बढ़ रही हैं, तो निराश न हों। आपकी मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा। पेशेवर जीवन में यह सप्ताह विकास और पदोन्नति के लिए शुभ है। पुराने विवादों का समाधान हो सकता है, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आने वाला सप्ताह व्यस्त रहेगा, इसलिए जितना हो सके आराम करने की कोशिश करें।

मूलांक 2

शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत शुभ है। बेरोजगारों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। इस सप्ताह आप बचत और निवेश में व्यस्त रहेंगे और अच्छे अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ आनंदपूर्ण सप्ताहांत बिताने का योग बन रहा है।

मूलांक 3

इस सप्ताह आपका स्वभाव आक्रामक हो सकता है, जिससे घर में गलतफहमियाँ हो सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें और जोखिम से बचने के लिए विशेषज्ञ से सलाह लें। यात्रा के अवसर भी मिल सकते हैं। बच्चों को प्रोत्साहित करने का यह अच्छा समय है।

मूलांक 4

इस हफ्ते घर में अप्रत्याशित मेहमान आ सकते हैं, जो सबके लिए खुशी लेकर आएंगे। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले उन्हें ध्यान से पढ़ें। बच्चों की सफलता से आपको खुशी मिलेगी। व्यवसायिक यात्रा के संकेत हैं।

मूलांक 5

करियर में यह सप्ताह शानदार रहेगा। कुछ को दूसरे शहर जाने का अवसर मिल सकता है। हालांकि कुछ कठिनाइयाँ आएंगी, लेकिन यह बदलाव आपके लिए अच्छा साबित होगा। छोटी-मोटी बीमारियाँ हो सकती हैं, लेकिन ये जल्द ठीक हो जाएंगी।

मूलांक 6

इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। पेशेवर समस्याएं सप्ताहांत तक हल हो जाएंगी। शांत रहना और धैर्य बनाए रखना ही सबसे अच्छा तरीका है।

मूलांक 7

अप्रत्याशित समस्याएँ आ सकती हैं, जिनसे निपटने के लिए आपको दोगुनी मेहनत करनी पड़ेगी। घर में झगड़े हो सकते हैं, इसलिए शांत रहें। शादी के बारे में जल्दबाजी न करें। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए यह अच्छा समय है।

मूलांक 8

आपके जीवन में बड़े बदलाव आ सकते हैं, जैसे नई नौकरी या नया घर। इससे आपका खर्च बढ़ सकता है। किसी महिला परिचित से वित्तीय मदद मिल सकती है, जो आपकी मुश्किलों को कम करेगी।

मूलांक 9

यह सप्ताह आपके लिए अत्यधिक सकारात्मक है। पिछली समस्याएं समाप्त हो जाएंगी और आपकी बचत अच्छा रिटर्न देगी। आप शांति और आत्मविश्वास के साथ निर्णय लेंगे, जिससे आपके प्रोजेक्ट्स को सफलता मिलेगी।

The post 17 से 23 मार्च का हफ्ता मूलांक 1 से 9 वालों के लिए रहेगा ऐसा appeared first on MP Samachar - MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल का रोमांचक मुकाबला, यहां देखें फ्री
इंदौर। भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला अब बेहद करीब है। यह महत्वपूर्ण मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार, 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए कड़ी टक्कर देंगी।

भारत की फाइनल तक की यात्रा

टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई, और वह पूरे टूर्नामेंट में नाबाद रही। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर उनकी रोमांचक जीत ने उनकी मजबूत टीम का प्रदर्शन साबित किया। कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, और विराट कोहली, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या जैसे प्रमुख खिलाड़ियों का योगदान भी सराहनीय रहा।

न्यूजीलैंड की फाइनल तक की यात्रा

न्यूजीलैंड ने चैंपियन्स ट्रॉफी में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज की है। सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर उनकी जीत ने यह साबित कर दिया कि उनकी टीम काफी संतुलित और खतरनाक है। कप्तान केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने हर विभाग में बेहतरीन खेल दिखाया है, और राचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर जैसे खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में हैं। न्यूजीलैंड का दबाव में अच्छा प्रदर्शन इस फाइनल मुकाबले में निर्णायक हो सकता है, खासकर 2019 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में भारत को हराने के बाद।

मैच विवरण

तारीख रविवार, 9 मार्च 2025

टॉस 2:00 PM IST

मैच शुरूआत 2:30 PM IST

स्थान दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar

पिच रिपोर्ट (IND vs NZ ICC Champions Trophy)

दुबई की पिच इस पूरे टूर्नामेंट में स्पिन के लिए अनुकूल रही है, जिससे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। पावरप्ले के दौरान बल्लेबाजी के लिए सबसे अच्छे समय रहे हैं, क्योंकि नई गेंद के साथ परिस्थितियाँ बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रहती हैं। हालांकि, जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, बल्लेबाजी और भी कठिन हो जाती है, खासकर उन खिलाड़ियों के लिए जो अंत में बल्लेबाजी करने आते हैं।

फैंटेसी प्रेडिक्शन (IND vs NZ Final ICC Champions Trophy 2025 Fantasy Prediction)

विकेटकीपर केएल राहुल

बल्लेबाज विराट कोहली, केन विलियमसन (उप-कप्तान), श्रेयस अय्यर, राचिन रवींद्र (कप्तान), शुभमन गिल

ऑलराउंडर अक्षर पटेल, मिचेल सैंटनर, हार्दिक पंड्या

गेंदबाज मैट हेनरी, वरुण चक्रवर्ती

संभावित प्लेइंग XI (IND vs NZ Predicted Playing XIs, ICC Champions Trophy 2025 Final)

भारत

केएल राहुल (wk), रोहित शर्मा, विराट कोहली (C), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड

टॉम लैथम (wk), ग्लेन फिलिप्स, विल यंग, राचिन रवींद्र, माइकल ब्रेसवेल, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, मिचेल सैंटनर (C), विलियम ओ’रॉर्क, मैट हेनरी, काइल जेमीसन

The post भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल का रोमांचक मुकाबला, यहां देखें फ्री appeared first on MP Samachar - MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़.

सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं लगी रोक, आज से जलेगा जहरीला कचरा
पीथमपुर। पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड (यूका) के जहरीले कचरे का ट्रायल रन आज से शुरू हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया और याचिकाकर्ताओं से कहा कि वे अपनी शिकायतें हाईकोर्ट में रखें। चूंकि सुप्रीम कोर्ट से कोई रोक नहीं लगी है, प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार 10 मीट्रिक टन कचरे के ट्रायल रन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संभागायुक्त दीपक सिंह ने बताया कि कलेक्टर और एसपी धार मौके पर मौजूद रहेंगे और यह ट्रायल रन हाईकोर्ट के निर्देशों के मुताबिक होगा। विरोध कर रहे संगठनों ने कहा कि वे अपनी शिकायतें हाईकोर्ट में प्रस्तुत करेंगे और आंदोलन जारी रखेंगे।

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में क्या हुआ?

सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ताओं के वकील देवदत्त कामथ और रितम खरे ने तर्क दिया कि इस कचरे को जलाने से होने वाले प्रदूषण का पूरा अध्ययन अब तक नहीं किया गया है। वहीं, इंटरविनर की वकील जयश्री नरसिम्हन ने कहा कि सरकार ने हाईकोर्ट में गलत दस्तावेज पेश करके ट्रायल रन की अनुमति प्राप्त की है। उन्होंने यह भी बताया कि लोकल बॉडी से भी मंजूरी नहीं ली गई है। इस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति बीआर गवई ने कहा कि याचिकाकर्ता अपनी शिकायतें हाईकोर्ट में प्रस्तुत करें, क्योंकि यह मामला हाईकोर्ट द्वारा मॉनिटर किया जा रहा है। शासन के वकील नचिकेत जोशी ने बताया कि जून 2023 में केंद्र और राज्य की उच्चस्तरीय समिति ने पीथमपुर में इस कचरे को जलाने को उपयुक्त माना था और सुरक्षा व्यवस्था भी उसी के अनुसार की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले के ट्रायल रन की रिपोर्ट में कोई समस्या नहीं पाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस समिति में देश के प्रमुख विशेषज्ञ शामिल हैं, इसलिए उनकी सिफारिशों पर सवाल उठाने की आवश्यकता नहीं है। चूंकि हाईकोर्ट पहले से इस मामले की निगरानी कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट ने इसमें हस्तक्षेप नहीं किया।

पहले सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल रन पर रोक लगाई थी

25 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट द्वारा 18 फरवरी को दिए गए ट्रायल रन के आदेश पर नाराजगी जताई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जब मामला उसके विचाराधीन था, तो हाईकोर्ट को ट्रायल रन की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी। कोर्ट ने सभी पक्षों और विशेषज्ञों की रिपोर्ट 27 फरवरी को तलब की थी, जिससे यह उम्मीद थी कि ट्रायल रन पर रोक लग सकती है। हालांकि, सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया।

पीथमपुर में विरोध बढ़ा

ट्रायल रन की अनुमति मिलने के बाद पीथमपुर बचाओ समिति और अन्य आंदोलनों में हलचल तेज हो गई है। वे मांग कर रहे हैं कि जब तक हाईकोर्ट उनकी शिकायतें नहीं सुन लेता, तब तक ट्रायल रन पर रोक लगाई जाए। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि ट्रायल रन 27 फरवरी से ही शुरू होगा। हाईकोर्ट के आदेशानुसार, 27 फरवरी को 10 मीट्रिक टन कचरे का पहला ट्रायल रन किया जाएगा। इसके बाद, 4 मार्च को 10 मीट्रिक टन और 10 मार्च को 10 मीट्रिक टन कचरा जलाया जाएगा। इस 30 मीट्रिक टन कचरे की रिपोर्ट 27 मार्च को हाईकोर्ट में पेश की जाएगी।

The post सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं लगी रोक, आज से जलेगा जहरीला कचरा appeared first on MP Samachar - MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़.

शुक्र ने बदली चाल, किसके लिए दे रहा अशुभ संकेत, भूलकर भी न करें ये काम
भोपाल। फरवरी महीने में ग्रहों के गोचर में एक बड़ा बदलाव आया है। दैत्य गुरु शुक्र ने अपनी दिशा बदलकर मीन राशि में वक्री चाल शुरू कर दी है। हिंदू पंचांग और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र का राशि परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह व्यक्ति की मानसिक और भौतिक सुख-सुविधाओं को सीधे प्रभावित करता है।

आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से कि शुक्र की वक्री चाल का राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। ये वक्री कब से कब तक रहेंगे और इस दौरान शुक्र से बचने के उपाय क्या होंगे।

शुक्र का प्रभाव

ज्योतिष में हर ग्रह का विशेष प्रभाव होता है। जैसे बुध बुद्धि के कारक होते हैं, वैसे ही शुक्र को समृद्धि, सुख और भोग का कारक माना जाता है। जब शुक्र वक्री होता है, तो यह व्यक्ति के दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकता है।

शुक्र कब तक वक्री रहेगा

हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्र 23 फरवरी 2025 को वक्री हो चुका है और 32 दिनों तक यानी 27 मार्च तक वक्री स्थिति में रहेगा। इस दौरान शुक्र का असर सभी राशियों पर शुभ और अशुभ रूप से पड़ेगा।

वक्री शुक्र से किसे होगा लाभ

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, जब कोई ग्रह वक्री होता है, तो इसके प्रतिकूल प्रभाव पड़ते हैं, और शुक्र की वक्री चाल से कुछ जातकों पर प्रतिकूल असर हो सकता है। कुछ जातकों को इस समय विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है।

23 मार्च तक इन चीजों से बचें

जब शुक्र वक्री होता है, तो व्यक्ति गलत संगति में पड़ सकता है और उसकी बुरी आदतें और भी मजबूत हो सकती हैं। ऐसे में यदि आप शराब पीने या जुआ खेलने जैसी गलत आदतों में हैं, तो 23 मार्च तक सतर्क रहें।

वक्री शुक्र का अशुभ प्रभाव

ज्योतिष के अनुसार, शुक्र मीन राशि में अपनी उच्च राशि में वक्री हो रहे हैं। वक्री होने पर यह वृश्चिक और कर्क राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए चौथा और कर्क राशि वालों के लिए आठवां स्थान प्रभावित होगा। हालांकि मीन राशि वाले ज्यादा प्रभावित नहीं होंगे, क्योंकि यह उनकी उच्च राशि है।

शुभ फल प्राप्त करने वाली राशियाँ

ज्योतिष गणना के अनुसार, वृष, मीन और तुला राशि वाले इस समय शुभ फल प्राप्त करेंगे।

शुक्र के वक्री होने का प्रभाव

शुक्र विलासिता, भोग और सौंदर्य का कारक होता है, लेकिन जब वह वक्री होता है, तो वह गलत कार्यों में शामिल कर सकता है और व्यक्ति की बुद्धि का ह्रास कर सकता है।

शुक्र दोष से बचने के उपाय

नहाने के पानी में थोड़ा सा फिटकरी मिलाकर स्नान करें।

शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनकर ॐ द्रां द्रीं दौं सः शुक्राय नमः मंत्र का जाप करें।

शुक्रवार को वैभव लक्ष्मी का व्रत करें।

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए हीरा पहनें।

सफेद कपड़े, चावल, दूध, दही, घी, चीनी, कपूर आदि का दान करें।

साफ सफाई और इत्र का उपयोग करें।

रात में उपासना और ध्यान करें।

नियमित रूप से माता लक्ष्मी की उपासना करें।

सफेद चंदन से तिलक लगाएं।

यह भी पढ़िए : मार्च से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी, इतने रुपये में खरीदेगी सरकार

The post शुक्र ने बदली चाल, किसके लिए दे रहा अशुभ संकेत, भूलकर भी न करें ये काम appeared first on MP Samachar - MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़.

iPhone 16e आते ही बंद हो गए iPhone के यह मॉडल्स, पढ़िए पूरी खबर
इंदौर। Apple ने अपने नए iPhone 16e को लेकर अपनी रणनीति में बदलाव किया है और इस नए मॉडल के लिए जगह बनाने के उद्देश्य से कुछ पुराने हैंडसेट्स को भारत में बंद कर दिया है। इनमें तीसरी पीढ़ी का iPhone SE, iPhone 14 और iPhone 14 Plus शामिल हैं, जिनकी जगह अब iPhone 16e ने ले ली है, जो पुराने मॉडल्स से कई महत्वपूर्ण अपग्रेड्स के साथ आता है।

iPhone 16e: नई विशेषताएँ और अपग्रेड्स

iPhone 16e को Apple की वेबसाइट से लॉन्च करने के बाद पुराने iPhone SE और iPhone 14 मॉडल्स को हटा दिया गया है। हालांकि, ये मॉडल्स अभी भी थर्ड-पार्टी रिटेलर्स और रीफर्बिश्ड स्टोर्स पर उपलब्ध हैं, लेकिन उनका स्टॉक जल्द ही समाप्त हो सकता है। iPhone 16e में Apple का नया A18 चिप और USB टाइप-C पोर्ट जैसी प्रमुख विशेषताएँ हैं। यह स्मार्टफोन iOS 18 पर चलता है और इसमें 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके अलावा, इसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा भी है।

iPhone 16e के स्पेसिफिकेशन्स

iPhone 16e में कई बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स हैं, जैसे A18 चिप और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाले कैमरे। इसके अतिरिक्त, डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इसे IP68 रेटिंग मिली है। यह फोन 18W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

iPhone 16e की कीमत

iPhone 16e के 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 59,900 रुपये रखी गई है। इसके 256GB और 512GB स्टोरेज मॉडल्स की कीमत क्रमशः 69,900 रुपये और 89,900 रुपये है। यह फोन 21 फरवरी से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा और 28 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Apple की रणनीति में बदलाव

पिछले साल Apple ने iPhone 15 Pro सीरीज और iPhone 13 की बिक्री बंद कर दी थी। इसके बाद यूरोपीय देशों में iPhone SE, iPhone 14 और iPhone 14 Plus को हटाया गया था, क्योंकि यूरोपीय संघ ने USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट को अनिवार्य कर दिया था। iPhone 16e के लॉन्च के साथ, Apple का स्मार्टफोन पोर्टफोलियो अब iPhone 16 और iPhone 15 सीरीज पर केंद्रित है।

यह भी पढ़िए : शिक्षकों के सातवें वेतनमान के एरियर भुगतान को लेकर हुआ ये बड़ा ऐलना

The post iPhone 16e आते ही बंद हो गए iPhone के यह मॉडल्स, पढ़िए पूरी खबर appeared first on MP Samachar - MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़.

MP के किसानों के खातों में इस दिन ट्रांसफर होगी राशि, जानें पूरी खबर
इंदौर। मध्यप्रदेश के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 11वीं किश्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने जानकारी दी कि योजना की 11वीं किस्त दो दिन बाद, 10 फरवरी 2025, सोमवार को किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

कृषि मंत्री का बयान

कृषि मंत्री के अनुसार, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के लगभग 81 लाख किसानों को लाभ मिलेगा, और इसके लिए 1620 करोड़ रुपए का फंड मंजूरी दी गई है।

किसानों को मिलेगा ₹6 हजार

इस योजना के तहत किसानों को हर साल तीन समान किस्तों में ₹6,000 की राशि मिलती है। साल 2024-25 के लिए इस योजना के लिए ₹4,900 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।

कौन-कौन को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभान्वित हो रहे हैं। यह राशि सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगी जिनकी फार्मर आईडी बन चुकी है।

11वीं किश्त का ट्रांसफर

किसान कल्याण योजना की 11वीं किश्त 10 फरवरी 2025 को जारी की जाएगी। इसके बाद, 12वीं किश्त के लिए तारीख की घोषणा की जाएगी।

The post MP के किसानों के खातों में इस दिन ट्रांसफर होगी राशि, जानें पूरी खबर appeared first on MP Samachar - MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़.

RBI ने ब्याज दरों में की कटौती, लोन और EMI होंगे सस्ते
इंदौर। इस साल मध्यमवर्ग के लिए खुशखबरी ही खुशखबरी है। सरकार ने पहले 12 लाख तक की आय पर टैक्स माफ किया और अब रिजर्व बैंक (RBI) ने ब्याज दरों में कटौती कर दी है। रेपो रेट 6.5% से घटाकर 6.25% कर दिया गया है, जिससे लोन सस्ता होगा और आपकी EMI कम होगी।

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सुबह 10 बजे मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक में यह ऐलान किया।

कैसे कम होगी महंगाई

रेपो रेट वह दर होती है, जिस पर RBI कमर्शियल बैंकों को कर्ज देता है।

– महंगाई बढ़ने पर RBI पॉलिसी रेट बढ़ाता है, जिससे कर्ज महंगा हो जाता है और खर्च कम होता है, जिससे महंगाई पर काबू पाया जाता है।

– आर्थिक वृद्धि बढ़ाने के लिए जब महंगाई नियंत्रण में होती है, तो RBI ब्याज दरें घटाता है, जिससे कर्ज सस्ता होता है, लोग ज्यादा खर्च करते हैं और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है।

इस फैसले से होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन लेना अब पहले से सस्ता होगा, जिससे बाजार में खरीदारी और निवेश बढ़ेगा।

The post RBI ने ब्याज दरों में की कटौती, लोन और EMI होंगे सस्ते appeared first on MP Samachar - MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़.

MP में BJP को फरवरी में मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, इन 5 नामों पर चर्चा
भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी को फरवरी में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है, क्योंकि संगठन चुनाव के तीसरे चरण के पूरा होने के बाद अब चौथे चरण में प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू होनी है। इंदौर में गुरुवार को बीजेपी ने सभी 62 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी, जिससे नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिए हैं, लेकिन इस पद के लिए पांच प्रमुख नाम चर्चा में हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पहले ही चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया जा चुका है, और माना जा रहा है कि वे जल्द ही मध्य प्रदेश का दौरा कर नए अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है प्रक्रिया

अनुमान है कि प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया फरवरी के पहले हफ्ते में शुरू होगी। पार्टी इस चयन में जातिगत समीकरणों को ध्यान में रख सकती है, जैसे कि नया अध्यक्ष सामान्य, आदिवासी, या महिला वर्ग से हो सकता है। विधानसभा चुनाव के बाद सीएम, डिप्टी सीएम और मंत्रियों की नियुक्ति में जातीय संतुलन साधने के बाद, बीजेपी अब प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी यही रणनीति अपना सकती है।

दावेदारों की सूची

बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं। मौजूदा अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल पूरा हो चुका है, और नए नामों पर मंथन जारी है।

1.नरोत्तम मिश्रा– पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा इस दौड़ में एक मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वे सवर्ण वर्ग से आते हैं और उनकी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से अच्छी ट्यूनिंग मानी जाती है।

2.फग्गन सिंह कुलस्ते– पूर्व केंद्रीय मंत्री और आठ बार के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते भी इस दौड़ में शामिल हैं। आदिवासी वर्ग से होने के कारण उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है, क्योंकि लंबे समय से इस वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठ रही है।

3.वीडी शर्मा और रामेश्वर शर्मा– वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का दोबारा चयन भी संभव है, क्योंकि उनके कार्यकाल में बीजेपी ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े और हिंदुत्व पर मुखर रामेश्वर शर्मा भी संभावित उम्मीदवार हैं।

4.अरविंद भदौरिया– पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को संगठन का रणनीतिकार माना जाता है। 2023 के विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद पार्टी उन्हें किसी नई भूमिका में ला सकती है।

5. सुमेर सिंह सोलंकी– राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं और आदिवासी वर्ग के युवा चेहरे हैं। उनके नाम की चर्चा संगठन में प्रमुखता से हो रही है।

अन्य संभावित नामों में बैतूल के विधायक हेमंत खंडेलवाल, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, और भोपाल के सांसद आलोक शर्मा शामिल हैं।

बीजेपी अपने अप्रत्याशित फैसलों के लिए जानी जाती है, इसलिए किसी नए चेहरे का उभरना भी संभव है। माना जा रहा है कि 15 फरवरी तक प्रदेश के नए अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है।

The post MP में BJP को फरवरी में मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, इन 5 नामों पर चर्चा appeared first on MP Samachar - MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़.