स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की तिरंगा फहराते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस फोटो के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने के मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
कांग्रेस नेता अरुण साहू पर मामला दर्ज
रायपुर के सिविल लाइंस थाने में कांग्रेस आईटी सेल के नेता अरुण साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बीजेपी प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास की ओर से दी गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह कदम उठाया है।
पुलिस कर रही है जांच
शिकायतकर्ता ने फोटो को एडिट कर उसे गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है। पुलिस अब मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।