MP को इन योजनाओं की मिली सौगात, CM शिवराज ने फहराया तिरंगा

भोपाल :- 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में झंडा फहराया और प्रदेशवासियों को संबोधित किया। कोरोना वायरस के चलते इस बार कार्यक्रम में सीमित संख्या में ही लोगों को ही शामिल होने दिया गया हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के नाम कई बड़ी योजनाओं की भी घोषणा की हैं। 

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज के दिन से यदि किसी ने गरीब आदिवासी को सरकार की तरफ से निर्धारित दर पर पैसा दिया है, तो वह वसूली शून्य कर दी जाएगी। साथ ही ब्याज का पैसा सरकार भरेगी। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए आज से बेटी बचाओ अभियान की शुरुआत नए सिरे से की जाएगी। इसके अलावा 12वीं के मेधावी छात्रों को लैपटाप के लिए 25 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। संबोधन के दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि अब सरकार की तरफ से शहीद परिवार को 1 करोड़ रुपए की राशि सम्मान के तौर पर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहीद परिवार के सम्मान के लिए हम पहले से एक सदस्य को नौकरी प्रतिमा लगाते आए हैं। 
 
इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की तारीफ की। साथ ही उन्होंने रामराज का जिक्र करते हुए रामराज्य की विशेषता भी बताई। उन्होंने कहा कि जब राज्य में हमारी सरकार आई थी, तब कोरोना पैर जमा चुका था। उस वक्त जांच के लिए एक लैब थी। जिसमें सिर्फ 60 जांच ही एक दिन में होती थी। 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता को स्वच्छ पानी मिल सके, इसके लिए 26 लाख घरों में 3 हजार करोड़ रुपए से नल लगवाए जाएंगे। यह काम पूरे प्रदेश में 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। आगे भी सीएम ने कहा कि आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश वेबिनार के तहत अच्छे सुझावों को शामिल किया जाएगा। 
 
आगे भी संवोधित करते हुए कहा कि OBC को 27% आरक्षण मिले, इसके लिए उनकी सरकार न्यायालय मे मजबूती से पक्ष रखेंगी।  इस दौरान उन्होंने चंबल एक्सप्रेस-वे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चंबल एक्सप्रेस-वे राज्य के लिए वरदान सिद्ध होगा। राज्य के लिए यह विकास का नया अध्याय होगा। उन्होंने कहा कि व्यवसायिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए दोनों तरफ नर्मदा एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!