पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन पर एमपी में 3 दिन का राजकीय शोक

Author Picture
By Sharma Published On: December 22, 2020
motilal vora

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन पर राज्य सरकार ने 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान शासकीय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकारी स्तर पर कोई भी कार्यक्रम नहीं होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर दिया हैं। उधर, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को सुबह 11:30 बजे श्रृद्धांजलि सभा आयोजित की गई है।

ये भी पढ़े : घोटाले में नीरव मोदी को भी पीछे छोड़ा, बैंकों को 8000 करोड़ का लगाया चूना, पूर्व सांसद पर केस दर्ज  

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दुख जताते शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे मप्र, छत्तीसगढ़ नहीं बल्कि देश के वरिष्ठ राजनेता थे। वे उस पीढ़ी से थे, जिसने सेवा की राजनीति की है और देश की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी। वे अजातशत्रु राजनेता थे। 1990 में उनके साथ मैं विधायक था। मृदुभाषी और सबको स्नेह करने वाले थे। जब भी कोई समस्या उनके पास लेकर जाते थे, वे बिना किसी दल का विचार किए गुण-दोष के आधार पर समाधान करते थे।

ये भी पढ़े : POLICE के साथ की अभद्रता महिला टीआई और सब इंस्पेक्टर से की झूमाझटकी

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि उन्होंने जीवनपर्यंत विभिन्‍न पदों पर रहकर कांग्रेस की सेवा की और पार्टी की मजबूती के लिए काम किया। एक दिन पहले ही उनका 93वां जन्मदिन था। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोतीलाल वोरा का निधन कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित किया। वे निष्ठा और ईमानदारी की जीती जागती मिसाल थे। कांग्रेस पार्टी उनका योगदान कभी भी नहीं भुला सकती। वे सिद्धांत की राजनीति करने वाले एक निर्विवाद आदर्श नेता थे।

ये भी पढ़े : इंदौर डबल मर्डर – जिस बेटी को नाज से पाला, उसने ही लिखा मां-बाप का ‘कत्लनामा’

    Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप