गायक अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन

Author Picture
By Sharma Published On: September 12, 2020
Singer Aditya Paudwal

मुंबई। संगीतकार-गायक Anuradha Paudwal का बेटा Aditya Paudwal का निधन हो गया है, उनकी उम्र सिर्फ 35 वर्ष थी। बताया जा रहा है की उनकी तबियत पिछले कई महीनो से ख़राब थी और वो अस्पताल में भर्ती थे। उनको किडनी फेल हो गई थी। आदित्य पौडवाल एक म्यूजिक अरेंजर और प्रोड्यूसर थे, और उन्होंने हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर ठाकरे में भी काम किया था।

संगीतकार-गायक शंकर महादेवन ने कहा, “आदित्य केवल 35 वर्ष के थे। वह वास्तव में कई वर्षों से अस्वस्थ थे। उन्हें कुछ शारीरिक बीमारियाँ थीं, जिसके कारण उन्हें हाइपरटेंशन भी था। वह कई साल पहले अस्वस्थ था लेकिन फिर वह ठीक हो गया था। वह फिट भी हो गया था।  लेकिन कुछ महीनो पहले उसके फेफड़ों में दिक्कत बताई गई और आखिरकार, उनकी किडनी विफल हो गए। पिछले चार दिनों से वह आईसीयू में थे, और आज सुबह उनका निधन हो गया। बहुत दुख की बात है।”

shankar Mhadevan

शंकर महादेवन ने शोक व्यक्त करते हुए फेसबुक पर कहा, “बहुत ही चौकाने वाली खबर! हमारे सबसे प्रिय आदित्य पौडवाल अब नहीं रहे!! में विश्वास नहीं कर सकता! क्या कमाल का संगीतकार है और कितना प्यारा इंसान है!! मैंने अभी एक गीत गाया था जो दो दिन पहले उनके द्वारा  बहुत ही खूबसूरती से प्रोग्राम किया गया था! में इस शोक से बाहर नहीं आ सकता !! लव यू भाई… मिस यू”