महानायक अमिताभ बच्चन ने फैंस के लिए किया ट्वीट, लिखी ये बात…

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: July 12, 2020
Amitabh Bachchan कोरोना पॉजिटिव, Mumbai के नानावटी अस्पताल में हुए शिफ्ट

मुंबई :- बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार जया बच्चन को छोड़कर सभी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है। अमिताभ बच्चन अपना इलाज नानवती अस्पताल में करवा रहे हैं।

इस दौरान वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। वह अपनी तबीयत के बारे में जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर फैंस की प्रार्थना के लिए शुक्रिया अदा किया है। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा- वो सब जिन्होंने अपनी प्रार्थनाएं अभिषेक, ऐश्वर्या आराध्या और मुझे, व्यक्त की हैं, मेरा हृदय पूर्वक आभार।