छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज के बेटे की सड़क हादसे में मौत, कार में पेट्रोल भराने निकला था युवक

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: August 8, 2020
chhattisgarh-hc-judge's-son-dies-in-road-accide-mp-samachar

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज के बेटे की आज सुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई हैं। युवक कार में पेट्रोल भरवाने निकला था, नेशनल हाईवे पर बर्फानी आश्रम के पास कार हादसे का शिकार हो गया है। कार की ट्रेलर से टक्कर के बाद युवक की मौत हो गई हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक प्रियांश चौरडिय़ा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज गौतम चौरडिय़ा के पुत्र है। बताया जा रहा है कि सुबह प्रियांश चौरडिय़ा अपनी कार सीजी 07 ए आर 1300 में पेट्रोल डालने के लिए कामठी लाइन स्थित अपने निवास से निकला था। तभी बर्फानी आश्रम के पास पहुंचा ही था कि ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि गाड़ी के सामने के परखच्चे ही उड़ गए। 

प्रियांश को जैसे-तैसे गाड़ी से बाहर निकाला गया और उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल बसंतपुर ले जाया गया। वहीं अस्पताल में डॉक्टर ने प्रियांश की मौत की पुष्टि कर दी। इधर घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।