CM शिवराज आज दो मंत्रियों के साथ करेंगे चायपर चर्चा, सिंधिया के साथ जाएंगे राजगढ़

Author Picture
By Sharma Published On: January 7, 2021
Scindia supporters decide Shivraj, CM Shivraj's

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रदेश के दो मंत्रियों के साथ चाय पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10ः30 बजे चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग से चर्चा करेंगे। करीब 15 मिनट तक सीएम अहम विषयों को लेकर चाय पर चर्चा करेंगे।

इसके बाद सुबह 10ः45 बजे खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से चर्चा करेंगे। चाय पर मंत्रियों के साथ चर्चा को लेकर मुख्यमंत्री एक बार फिर से चर्चाओं में आ गए। देखना होगा कि विपक्ष इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है बता दें कि मंत्री समूह की बैठक में सीएम ने मंत्रियों के साथ चाय पर चर्चा का फैसला लिया था। इस फैसले के मुताबिक मुख्यमंत्री आज से मंत्रियों के साथ चाय पर चर्चा करने की शुरूआत करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज आज राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ राजगढ़ जाएंगे। जहां दोनों कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सिंधिया आज सुबह भोपाल पहुंचेंगे। राजगढ़ के दौरे के बाद मुख्यमंत्री महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा करेंगे।