कोविड-19 के 24 घंटे में नए मामलों की संख्या 80,472

Author Picture
By Sharma Published On: September 30, 2020
Corona

देश। Covid-19 के भारत में पिछले 24 घंटे में 80,472 नए मामले सामने आए और 1,179 मौतें हुईं। देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 62,25,764 हो गई है।

ये  भी पढ़े : राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले, देखे सूची

कुल मामले –
  • सक्रिय मामले – 9,40,441
  • ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले – 51,87,826
  • मौतें -97,497
मध्यप्रदेश में Covid-19 के मामले 

बता दे कि मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। सोमवार को भी प्रदेश में 1957 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,24,166 पहुंच गई है।

वहीं पिछले 24 घंटे में 35 मरीज कोरोना से जिंदगी की जंग हार चुके हैं।

मास्क कौन और कैसे पहनें?
अगर आप किसी कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की देखभाल कर रहे हैं, तो आपको मास्क पहनना होगा।
जिन लोगों को बुखार, कफ या सांस में तकलीफ की शिकायत है, उन्हें मास्क पहनना चाहिए और तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
कोरोना मरीजों की कहानी 

रोहित वो पहले शक्श जो  कोरोना से सही होकर घर गए थे। रोहित ने बताया कि आइसोलेशन वॉर्ड किसी भी प्राइवेट वॉर्ड के वीआईपी रूम से बेहतर था। वहां सादा और बेहतर खाना मिलता था। घरवालों से बात भी करता था। नेटफ्लिक्स पर दो फिल्में देखीं। चाणक्य की किताबें पढ़ीं। न्यूज फॉलो की, सोशल मीडिया पर देख रहा था कि क्या चल रहा है।

ये  भी पढ़े : फ्लिपकार्ट देगी ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए ‘डिजिटल सुरक्षा ग्रुप इंश्योरेंस’

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samacha का मोबाइल एप