डीज़ल की दरों में 15 पैसे प्रति लीटर तक कमी की गई

Author Picture
By Sharma Published On: September 21, 2020
diesel rates reduced by 15 paise per liter

देश की बड़ी तेल कंपनियों ने सोमवार को फिर से देश भर में डीज़ल (Diesel) की कीमतों में 15 पैसे तक की कटैती की है. हालांकि, सभी महानगरों में पेट्रोल की दरें नही बदली गई हैं. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की एक अधिसूचना के अनुसार, राजधानी दिल्ली में डीजल अब रु 71.58 प्रति लीटर से कम होकर रु 71.43 प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है, यानि रविवार के मुकाबले 15 पैसे सस्ता. वहीं दिल्ली में पेट्रोल की कीमत रु 81.14 प्रति लीटर पर रुकी हुई है. मूल्यों में यह कमी रविवार को भी देखी गई कटौती के बाद आई है. पिछले पांच दिनों से लगातार डीज़ल के दाम में कटौती की जी रही है.

मुंबई में, डीज़ल की दर में 15 पैसे की कटौती की गई है, जिससे कीमत घटकर रु 77.87 प्रति लीटर हो गई है. पेट्रोल की दर रु 87.82 प्रति लीटर पर अपरिवर्तित है. कोलकाता में खरीदारों को आज एक लीटर डीज़ल के लिए रु 74.94 का भुगतान करना होगा, जबकि पेट्रोल की लागत रु 82.67 प्रति लीटर है. चेन्नई में पेट्रोल और डीज़ल की कीमत अब रु 84.21 प्रति लीटर और रु 76.85 प्रति लीटर है.

राष्ट्रीय राजधानी में, इस महीने 12 बार डीज़ल की कीमतें कम की गई हैं, जबकि पेट्रोल की दरों में छह बार कमी आई है. रविवार को डीज़ल की कीमतों में 25 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की गई, जबकि पेट्रोल सभी महानगरों में अपरिवर्तित रहा. पेट्रोल और डीजल की कीमतें शुक्रवार को भी 26 पैसे और 37 पैसे प्रति लीटर तक कम की गई थीं. स्थानीय करों और लगाए गए वैट की अलग-अलग दरों के कारण कीमतें हर राज्य से अलग-अलग होती हैं