दिग्विजय बोले- ”वाह जी महाराज वाह”, सिंधिया ने कहा- सब आप ही का है आशीर्वाद

Author Picture
By Sharma Published On: February 4, 2021
Maharaj

नई दिल्ली | संसद के बजट सत्र के चौथे दिन जहां विपक्षी पार्टियां कृषि कानूनों और किसान आंदोलन के मुद्दे पर सरकार को लगातार घेर रही थीं इस दौरान हंसी ठिठोली वाला माहौल भी दिखा राज्यसभा में कुछ ऐसा हुआ कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के हाथ जोड़ लिए. कभी दोनों संसद में एक ही पार्टी का पक्ष रखते और बचाव करते नजर आते थे लेकिन अब दोनों एक दूसरे के राजनीतिक विरोधी हो चुके हैं |

ये भी पढ़े : बीजेपी ने शुरू की निकाय चुनाव की तैयारी, विधायक ने कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कृषि कानूनों से लेकर आम बजट तक मोदी सरकार की जमकर तारीफ की वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर कटाक्ष करने से भी वह नहीं चूके जिसमें कभी खुद मंत्री हुआ करते थे अब बोलने की बारी आई कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह की. वह जब बोलने के लिए खड़े हुए तो उन्होंने स्पीकर के माध्यम से कहा ’’सभापति महोदय! मैं आपके माध्यम से सिंधिया जी को बधाई देता हूं. जितने अच्छे ढंग से वह यूपीए सरकार में सरकार का पक्ष रखते थे उतने ही अच्छे ढंग से आज उन्होंने भाजपा का पक्ष रखा है. आपको बधाई हो वाह जी महाराज वाह! वाह जी महाराज वाह |

ये भी पढ़े :आम जनता को महंगाई का डबल झटका, LPG सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम

दिग्विजय सिंह की इस बात को सुनकर ज्योतिरादित्य सिंधिया मुस्कुराने लगे और हाथ जोड़ लिया. फिर उन्होंने दिग्विजय  सिंह से कहा सब आपका ही आशीर्वाद है  सिंधिया की इस बात का जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा ”आशीर्वाद हमेशा रहेगा. आप जिस पार्टी में रहें आगे भी जो हो. हमारा आशीर्वाद आपके साथ था है और रहेगा |

 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप