ऊर्जा मंत्री ने अपने बंगले में लगाई पेटी, उनके विभाग से जुड़ी भ्रष्टाचार से संबंधित कर सकेंगे शिकायत

Author Picture
By Sharma Published On: September 9, 2021
energy minister pradumn singh

ग्वालियर। मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने सहज सरल अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं। अक्सर उन्हें जनता के बीच उनकी परेशानियों को सुनते और उन्हें हल करते हुए देखा जाता है। अब मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अनूठी पहल शुरू की है। ग्वालियर में उन्होंने अपने बंगले पर भ्रष्टाचार निवारण के लिए शिकायत पेटी लगाई है। यहां कोई भी व्यक्ति उनके विभाग से जुड़ी भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकता है।

ये भी पढ़े  : – Ganesh Chaturthi Muhurat 2021: गणेश चतुर्थी के ख़ास मुहूर्त, देखे ख़रीदारी किस योंग में रहेगी शुभ

इसके साथ ही वह अपनी लिखित शिकायत इस पेटी में डालकर, मंत्री प्रधुमन सिंह तोमर तक अपनी भृष्टाचार से जुड़ी परेशानी पहुंचा सकता है। भ्रष्टाचार निवारण शिकायती पेटी को हर महीने खोलकर उन शिकायतों को पढ़ने के बाद उस अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करेंगे। जिसके खिलाफ उन्हें इस पेटी में शिकायत मिलेगी।

आपको बतादें कि यह पहला मौका होगा, जब शिवराज सरकार के किसी कैबिनेट मंत्री ने भ्रष्टाचार निवारण के लिए इस तरह का अभिनव प्रयोग किया होगा। फिलहाल देखना होगा कि मंत्री के इस प्रयास से भ्रष्टाचार के खिलाफ किए गए इस नवाचार का क्या असर होगा।