- प्रसिद्ध रवींद्र संगीत गायिका पूर्वा दाम (Purva Daam) का शनिवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थीं। उनके परिवार के सूत्रों ने बताया कि दाम का शनिवार सुबह दक्षिण कोलकाता के ढाकुरिया में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
- दाम के परिवार में पति और एक बेटी हैं। प्रसिद्ध रवींद्र संगीत गायिका सुचित्रा मित्रा की शिष्या दाम ने अपने गीतों से वर्षों तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। पूर्वा दाम के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके साथ अपने संबंधों को याद किया।
- पूर्वा दाम को 2013 में राज्य सरकार द्वारा संगीत सम्मान से नवाजा गया था। बनर्जी ने कहा, ‘दाम को 80 के दशक में मशहूर रवींद्र संगीत गायिका के रूप में पहचान मिली। उनके निधन से संगीत जगत में शून्य पैदा हो गया है।’ मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।
प्रमुख खबरें
प्रसिद्ध गायिका पूर्वा दाम का 85 वर्ष की उम्र में निधन
By Sharma
Published On: September 19, 2020
