देश। भारत ने हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है। अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चौथा ऐसा देश बन गया है जिसने खुद की हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी विकसित कर ली और इसका सफलतापूर्वक परीक्षण भी कर लिया है। डिफेंस रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन ने ओडिशा के बालासोर में हाइपरसोनिक टेक्नॉलजी डिमॉन्स्ट्रेटर वीइकल टेस्ट को अंजाम दिया। यह हवा में आवाज की गति से छह गुना ज्यादा स्पीड से दूरी तय करता है। यानी दुश्मन देश के एयर डिफेंस सिस्टम को इसकी भनक तक नहीं लगेगी। सफल टेस्ट के क्या मायने: सीधे शब्दों में कहें तो भारत के पास अब बिना विदेशी मदद के हाइपरसोनिक मिसाइल डेवलप करने की क्षमता हो गई है।
प्रमुख खबरें
हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी विकसित कर, ओडिशा में किया प्रशिक्षण
By Sharma
Published On: September 8, 2020
