कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले पूर्व सीएम कमलनाथ , उप चुनाव को लेकर हुआ मंथन

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: July 23, 2020
kamalnath-meet-sonia-gandhi-mpsamachar

नई दिल्ली :- मध्य प्रदेश के पूर्व  मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने गुरूवार को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात की हैं

इस मुलाकात में बताया जा रहा है कि उन्होंने मध्य प्रदेश में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम और होने वाले 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों के बारे में उनसे चर्चा की हैं।

यह मुलाकात करीव आधे घंटे की हुई, जिसमें की ताजा सियासी हालातों के बारे में मंथन भी किया गया हैं। इसी बीच पता चला है कि कमलनाथ गुरुवार शाम को ही भोपाल वापस लौट रहे हैं। वैसे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें शुक्रवार लौटना था।