ग्वालियर में बड़ा सड़क हादसा, सेना के जवान समेत दो लोगों की मौत, 4 घायल

Author Picture
By Sharma Published On: January 10, 2021
road accident

ग्वालियर: ग्वालियर के गोला का मंदिर चौराहे के पास पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जहां दो कारों की भिड़ंत में एक सेना के जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई. जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल है मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सड़क पर रेत और गिट्टी के ढेर लगे हुए थे, जिसके कारण एक एम्बुलेंस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए और उसके पीछे आ रही दो कारें आपस भिड़ गईं, जिसके कारण दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं एक कार में युवती समेत 5 लोग सवार थे, टक्कर लगने से कार के एयरबैग खुल गए, वहीं दुसरी कार में सवार सेना के जवान अखिलेश तोमर की मौत हो गई. पास में खड़े एक डंपर का ड्राइवर भी इस हादसे का शिकार हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया|

 

लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ियों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि वहां चीख पुकार मच गई. दोनों तरफ की गाड़ियां रुक गईं. लोगों ने कार में फंसे घायलों को गाड़ी का दरवाजा तोड़ कर बाहर निकाला गया. सूचना मिलने के काफी देर बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची|