PM मोदी ने ट्वीट कर कहा लॉकडाउन भले चला गया हो, वायरस नहीं     

Author Picture
By Sharma Published On: October 21, 2020
PM Modi tweeted that the lockdown may have gone
नई दिल्ली |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में आज देश को सातवीं बार संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कोरोना के खिलाफ जनता कर्फ्यू से लेकर आज तक हम सभी भारतीयों ने एक बहुत लंबा सफर तय किया है।
 
 
समय के साथ आर्थिक गतिविधियों में भी धीरे-धीरे तेजी नजर आ रही है। हम मे से अधिकांश लोग, अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिएए फिर से जीवन को गति देने के लिए, रोज घरों से बाहर निकल रहे हैं। त्योहारों के इस मौसम में बाजारों में भी रौनक धीरे-धीरे लौट रही है। हमें ये भूलना नहीं है कि लॉकडाउन भले चला गया हो, वायरस नहीं गया है।
 
 
 
 
 बीते 7-8 महीनों में, प्रत्येक भारतीय के प्रयास से, भारत आज जिस संभली हुई स्थिति में हैं, हमें उसे बिगड़ने नहीं देना है और अधिक सुधार करना है। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में रिकवरी रेट अच्छी है, मृत्यु दर कम है। दुनिया के साधन-संपन्न देशों की तुलना में भारत अपने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का जीवन बचाने में सफल हो रहा है।
 
 
 
कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में टेस्ट की बढ़ती संख्या हमारी एक बड़ी ताकत रही है। कई लोगों ने अब सावधानी बरतना बंद कर दिया है। ये ठीक नहीं है। अगर आप लापरवाही बरत रहे हैं, बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं, तो आप अपने आप को, अपने परिवार कोए अपने परिवार के बच्चों कोए बुजुर्गों को उतने ही बड़े संकट में डाल रह हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश के वैज्ञानिक भी वैक्सीन के लिए जी-जान से जुटे हैं।
 
 
भारत में अभी कोरोना की कई वैक्सीन्स पर काम चल रहा है। इनमें से कुछ एडवान्स स्टेज पर हैं। कोरोना की वैक्सीन जब भी आएगीए वो जल्द से जल्द प्रत्येक भारतीय तक कैसे पहुंचे इसके लिए भी सरकार की तैयारी जारी है। एक-एक नागरिक तक वैक्सीन पहुंचे, इसके लिए तेजी से काम हो रहा है। प्रधानमंत्री ने सुबह ट्वीट कर देश के नाम अपने संबोधन की जानकारी दी थी। 
 
 
उन्होंने लिखा था कि आज शाम 6 बजे  के नाम संदेश दूंगा, आप जरूर जुड़ें। भारत समते पूरे विश्व कोरोना संकट के दौर से गुजर रहा है। पीएम मोदी ने कोरोना काल में इससे पहले छह बार देश को संबोधित किया।