राहुल : नोटबंदी से सिर्फ अमीरों को फायदा

Author Picture
By Sharma Published On: September 4, 2020
modi-rahul

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते रहते हैं। गुरुवार को अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने अपनी वीडियो सीरीज का दूसरा हिस्सा जारी किया। इसमें उन्होंने केंद्र सरकार को नोटबंदी के मुद्दे पर घेरा और इसे गरीबों के खिलाफ लिया गया फैसला करार लगातार दिया। राहुल ने कहा कि नोटबंदी से केवल अमीरों को फायदा मिला है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि नोटबंदी हिंदुस्तान के गरीब-किसान-मजदूर पर आक्रमण था। आठ नवंबर की रात को आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500-1000 के नोट बंद कर दिए जिसके बाद पूरा देश बैंक के सामने जाकर खड़ा हो गया। उन्होंने पूछा कि क्या इससे काला धन मिटा? क्या लोगों को इससे फायदा हुआ? दोनों के ही जवाब हैं-नहीं। राहुल ने आरोप लगाया कि नोटबंदी से केवल अमीरों को फायदा मिला। राहुल गांधी ने वीडियो जारी करते हुए ट्वीट किया, मोदी जी का ‘कैश-मुक्त’ भारत दरअसल मजदूर-किसान-छोटा व्यापारी’ मुक्त भारत है। जो पासा 8 नवंबर 2016 को फेंका गया था, उसका एक भयानक नतीजा 31 अगस्त 2020 को सामने आया। जीडीपी में गिरावट के अलावा नोटबंदी ने देश की असंगठित अर्थव्यवस्था को कैसे तोड़ा ये जानने के लिए मेरा वीडियो देखिए। ये सब एक बड़ी राजनीती का हिस्सा है।