मोदी पर राहुल का तंज : देश पीछे जा रहा है

Author Picture
By Sharma Published On: September 3, 2020
modi-rahul

नईं दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया है और उसकी गलत नीतियों के करण हम हर मोर्चे पर कमजोर साबित हो रहे हैं। श्री गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, देश आज मोदी निर्मित तबाही की चपेट में है। देश में आज जीडीपी -23.9 फीसदी की ऐतिहासिक गिरावट है। आज 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। बारह करोड़ नौकरियां चली गयी। राज्यों को उनके हिस्से के जीएसटी का बकाया नहीं दिया जा रहा है।” उन्होंने ताजा घटनाओं को लेकर भी सरकार पर हमला किया और कहा, हमारे यहां आज दुनिया में सबसे ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं और सबसे ज्यादा लोग मर रहे हैं। हमारी सीमा पर बाहरी ताकतें आक्रामक बनी हुई हैं। अब मोदी जवाब दे  देश को बर्बाद किया या उनकी नीतिया देश को पीछे ले जा रही है।