दीपावली और छठ पूजा को लेकर रेलवे ने चलाई ये ट्रेनें

Author Picture
By Desk Input Published On: October 26, 2024

नई दिल्ली।दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर विशेष ट्रेनें संचालित कर रहा है। ये ट्रेनें वेस्टर्न रेलवे के रतलाम मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। अहमदाबाद से दानापुर, बनारस और वडोदरा से गया के लिए ये त्योहार स्पेशल ट्रेनें विशेष किराए पर चलेंगी।

1. अहमदाबाद-दानापुर
गाड़ी संख्या 09461 यह ट्रेन 26 अक्टूबर से 16 नवंबर तक हर शनिवार सुबह 08:25 बजे अहमदाबाद से चलकर, रतलाम, नागदा, उज्जैन और मक्सी होते हुए रविवार को 16:50 बजे दानापुर पहुंचेगी।
-वापसी गाड़ी संख्या 0946227 अक्टूबर से 17 नवंबर तक हर रविवार रात 21:55 बजे दानापुर से चलकर, मंगलवार सुबह 7:10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

2. अहमदाबाद-बनारस
गाड़ी संख्या 09403 यह ट्रेन 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक हर मंगलवार रात 22:40 बजे चलेगी, गुरुवार सुबह 04:05 बजे बनारस पहुंचेगी।
-वापसी गाड़ी संख्या 0940431 अक्टूबर से 14 नवंबर तक हर गुरुवार सुबह 07:15 बजे बनारस से निकलकर, शुक्रवार शाम 18:00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

3. वडोदरा-गया
गाड़ी संख्या 0911529 अक्टूबर को 00:45 बजे वडोदरा से चलकर, बुधवार सुबह 7 बजे गया पहुंचेगी।
वापसी गाड़ी संख्या 0911630 अक्टूबर को 10 बजे गया से चलकर, गुरुवार 14:00 बजे वडोदरा पहुंचेगी।

इन सभी ट्रेन की बुकिंग 25 अक्टूबर 2024 से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी।