नारियल के पेड़ पर चढ़े श्रीलंका के राज्य मंत्री अरुंडिका फर्नांडो

Author Picture
By Sharma Published On: September 19, 2020
Arundika Fernando

श्रीलंका। नारियल की कमी के बारे में लोगों को संदेश देने के लिए श्रीलंका के राज्य मंत्री (नारियल) अरुंडिका फर्नांडो (Arundika Fernando) एक नारियल के पेड़ पर चढ़ गए। पेड़ पर चढ़ने के बाद उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्योगों और घरेलू खपत की बढ़ती मांग के कारण देश 70 करोड़ नारियल  की कमी का सामना कर रहा है। न्यूज फर्स्ट के मुताबिक फर्नांडो ने कहा कि हमें उम्मीद है कि नारियल की खेती के लिए जमीन के हर उपलब्ध भूखंड का उपयोग करेंगे और उद्योगों को बढ़ावा देंगे जिससे विदेशी मुद्रा देश में आएगी।

नारियल की कमी और बढ़ती कीमतों के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि नारियल का दाम कम किया जाए। न्यूज फर्स्ट के मुताबिक राज्यमंत्री को उनके समर्थकों ने नारियल पर न चढ़ने देने का प्रयास किया।

रिपोर्ट के मुताबिक पेड़ पर चढ़ने के बाद फर्नांडो ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नारियल से बने उत्पादों की दुनियाभर में मांग के कारण नारियल की कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रति नारियल का 100 रुपया मिलना चाहिए।

पेड़ पर चढ़ने वाली मशीन का किया टेस्ट

उन्होंने कहा कि अब नारियल उगाने के लिए काम करने वाले मजदूरों को खोजना मुश्किल हो गया है। इसलिए नारियल का निर्यात भी रोकना चाहिए। नारियल के पेड़ पर चढ़ने में सहायक एक मशीन का भी फर्नांडो ने परीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आवश्यक उपाय अपनाने के बाद मशीन को अगले कुछ महीनों में उपलब्ध कराया जाएगा।