कलेक्टर ने पहले से ज्यादा सख्त लॉकडाउन का ऐलान किया

Author Picture
By Sharma Published On: September 19, 2020
ravindra chobe

रायपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ​प्रशासन ने एक बार फिर से Lockdown की घोषणा की है। लॉकडाउन के ऐलान के बाद प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया को बयान दिया है। कहा कि लॉकडाउन से कोरोना का चैन टूटेगा।

कलेक्टर ने पहले से ज्यादा सख्त लॉकडाउन का ऐलान किया है। बताया कि सभी व्यापारिक संघ से चर्चा के बाद फिर से लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है।

जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार रायपुर में 21 सितंबर की रात 9 बजे से लॉकडाउन लागू हो जाएगा। यह 28 सितंबर की रात तक लागू रहेगा। कलेक्टर एस भारती दासन ने कलेक्टोरेट परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर लॉकडाउन का फैसला लिया है।