आज पीएम मोदी देश करेंगे संबोधित,कर सकते है बड़ा ऐलान

Author Picture
By Sharma Published On: October 22, 2021

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने ट्वीट कर यह जानकारी की है। इसके साथ ही अटकलों का दौर शुरू हो गया है कि पीएम मोदी क्या बोलेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि किसान आंदोलन, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद या 100 करोड़ वैक्सीन डोज पर पीएम मोदी बोल सकते हैं। हालांकि 100 करोड़ वैक्सीन डोज पर पीएम मोदी कल ही प्रतिक्रिया दे चुके हैं। कयास ये भी हैं कि क्या सरकार पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में कटौती करने जा रही है? ऐसा होता है तो देश को महंगे पेट्रोल और डीजल से निजात मिल सकता है। हालांकि ये सब अभी कयास ही हैं।

 

बता दें, कोरोना के खिलाफ दुनिया की सबसे बड़ी लड़ाई भारत ने लड़ी है। सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाकर 100 करोड़ से अधिक डोज दिए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री ने इसे ऐतिहासिक बताता और भारत के COVID-19 टीकाकरण अभियान को चिंता से आश्वासन की यात्रा करार दिया, जिसने देश को मजबूत बना दिया है। पीएम मोदी ने इसकी सफलता का श्रेय लोगों को दिया है। अगले साल यूपी समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में किसान आंदोलन को लेकर भी बड़ा ऐलान संभव है। सरकार किसानों की नाराजगी दूर करना चाहती है।