Shahrukh Khan की बेटी का ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक, सुहाना ने दिया करारा जवाब

Author Picture
By Sharma Published On: September 30, 2020
suhana with shah rukh khan

मुंबई। सुपरस्‍टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और गौरी खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और लगातार अपनी तसवीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन कई बार उनकी तसवीरों पर लोग उनके डार्क कलर का मजाक उड़ाते हैं। अब सुहाना खान ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

सुहाना खान को ट्रोलर्स ने ‘काली’ कहा था। अब सुहाना ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

यूजर्स के द्वारा उन पर किए गए कॉमेंट्स का भी जवाब दिया है।

(Shahrukh Khan)

ये भी पढ़े : सोना चांदी के भाव में तेजी, 24 कैरेट सोना 50,528 रुपये पंहुचा

सुहाना खान ने क्या कहा – 
सुहाना खान ने अपनी एक खूबसूरत सी तसवीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा,’ यह उन सभी लोगों के लिए है जो हिंदी नहीं बोलते हैं, मैंने सोचा उन्हें बता दूं। ब्लैक कलर को हिंदी में काला कहते हैं। काली शब्द उस महिला के बारे में बताने के लिए किया जाता है जिसका कलर डार्क होता है।’ सुहाना के इस पोस्‍ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
इस तसवीर के साथ सुहाना खान ने एक लंबा चौड़ा पोस्‍ट लिखा है।

ये भी पढ़े : फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में नोवाक जोकोविच ने माइकल यमेर को हराया

ये भी पढ़े : IPL 2020 : हैदराबाद ने कैपिटल्स को 15 रन से हराया

उन्‍होंने लिखा,’ अभी बहुत कुछ चल रहा है और यह उन मुद्दों में से एक है जिन्हें हमें ठीक करने की आवश्यकता है !! यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, यह हर युवा लड़की / लड़के के बारे में है जो बिना किसी कारण के हीन भावना से ग्रस्त हो गये हैं।

यहां मेरी मौजूदगी के बारे में कुछ कमेंट्स किए गए हैं।’

ये भी पढ़े : बाबरी मस्जिद मामले के सभी आरोपी बरी, रामलला को दिया धन्यवाद

मेरे स्किन कलर से मुझे बदसूरत कहां गया 

उन्‍होंने आगे कहा,’ मुझे बताया गया है कि जब मैं 12 साल की थी, तब मुझे मेरी स्किन टोन के कारण बताया गया कि मैं बदसूरत हूं। दुख की बात है कि ये टिप्पणी भारत के लोग करते हैं। हम सभी भारतीय हैं जो ब्राउन कलर के ही होते हैं। हाँ हम अलग-अलग रंगों में आते हैं, लेकिन आप मेलेनिन से खुद को दूर करने की कितनी कोशिश करते हैं लेकिन कर नहीं सकते।

अपने ही लोगों के नफरत करने का मतलब है कि आप दर्द में हैं।’

ये भी पढ़े : कोविड-19 के 24 घंटे में नए मामलों की संख्या 80,472

 सुहाना ने कहा “में अपने स्किन कलर से खुश हूँ 

सुहाना खान ने आगे लिखा,’ मुझे खेद है कि अगर सोशल मीडिया, भारतीय मैचमेकिंग या यहां तक कि आपके स्वयं के परिवारों ने भी आपको आश्वस्त किया है, कि यदि आप 5 “7 और आपका कलर साफ नहीं है तो आप सुंदर नहीं हैं।

मैं 5″3 हूं और ब्राउन कलर की हूं।

इसके बाद भी मैं बेहद खुश हूं और आपको भी होना चाहिए।’

ये भी पढ़े : राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले, देखे सूची

Daily updates के लिए अभी डाउनलोड करे : MP Samachar Mobile App