पेड़ के नीचे खड़े 4 लोगों पर गिरी बिजली, 4 में से 1 की मौत

नई दिल्ली। देशभर में कई जगहों में बेमौसम बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। सोशल मीडिया में एक दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े चार शख्स आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाते हैं। इनमें 1 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वीडियो गुरुग्राम के सेक्टर 82 में वाटिका सिटी का बताया जा रहा है। लोग पार्क और ग्रीन लैंड को संवारने का कार्य कर रहे थे तभी बारिश होने लगी। ये लोग बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

वीडियो गुरुग्राम के सेक्टर 82 में वाटिका सिटी का बताया जा रहा है। लोग पार्क और ग्रीन लैंड को संवारने का कार्य कर रहे थे तभी बारिश होने लगी। ये लोग बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

शुक्रवार को दिल्ली-NCR में पूरे दिन बादल छाए रहे। वहीं सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिली। जिसके बाद से मौसम में ठंडक देखी गई। वहीं देश के अन्य राज्यों में भी बादल छाए हुए हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version