रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का हार्टअटैक से निधन

Author Picture
By Sharma Published On: October 6, 2021

मुंबई। रामानंद सागर की ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभा चुके एक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया। अरविंद त्रिवेदी ने 82 साल की उम्र में दुनिया से विदा ले ली है। एक्टर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीती रात मंगलवार अरविंद त्रिवेदी को हार्ट अटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया। अरविंद त्रिवेदी के निधन की पुष्टि उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने भी की है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबित, अरविंद त्रिवेदी का अंतिम संस्कार आज बुधवार सुबह मुंबई के दहानुकरवाड़ी श्मशान घाट में होगा। अरविंद त्रिवेदी को पॉपुलर टीवी सीरियल रामायण से खूब प्रसिद्धी मिली थी। इस सीरियल के बाद से ही वह घर-घर में पॉपुलर हो गए थे।