रानू मंडल फिर सुर्खियों में, मशहूर श्रीलंकाई ‘मनिके मागे हिते’ गाना गाती आईं नजर

Author Picture
By Sharma Published On: September 30, 2021

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मनिके मगे हिते गाने की धूम मची है। लोग इसे अपने-अपने स्टाइल में पेश कर रहे हैं। कोई रील्स बना रहा है तो कोई खुद इस गाने में हाथ आजमा रहा है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। अब रानू मंडल इस गाने को अपने स्टाइल में गाते नजर आई हैं। इस बार वे साड़ी की जगह रेड टी शर्ट में दिखाई दे रही हैं। उनका लुक बेहद सिंपल है। उन्होंने अपने अंदाज में श्रीलंकाई सिंगर के गाने को आवाज दी है।हाल ही में फिल्म शिद्दत से बालीवुड में सिंगिस डेब्यू करने वाली श्रीलंकाई सिंगर योहानी डिलोका डिसिल्वा की प्रसिद्धि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके गाने को 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

रानू मंडल भी सोशल मीडिया की ही खोज हैं, करीब दो साल पहले उनका एक प्यार का नगमा है गाना गाते वीडियो वायरल हुआ था। उन्हें एक शख्स ने पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन देखा और उनके गाने का वीडियो बना लिया था। उस वीडियो में वे लता मंगेशकर के फेमस गाने ‘एक प्यार का नगमा है’ गाती दिखाई दी थीं। उनका वायरल वीडियो देख हिमेश रेशमिया ने उनसे संपर्क किया और अपनी फिल्मों में गाना गाने का मौका दिया। रानू मंडल ने हैप्पी हार्डी एंड हीर का गाना गाया। रानू मंडल और हिमेश की जुगलबंदी ‘तेरी मेरी कहानी’ में फैंस को खूब पसंद आई थी।

सोशल मीडिया पर रानू मंडल के मनिके मागे हिते गाने के वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इसे 54,000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अक्सर साड़ी में नजर आने वाली रानू इस बार रेड टी-शर्ट और पैंट पहने दिखाई दी हैं। गाने के साथ-साथ उनके लुक पर भी लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। रानू के फैंस को उनका ये नया अवतार पसंद आ रहा है।