इस सुपर स्टार का से 46 साल की उम्र हार्ट अटैक से निधन

Author Picture
By Sharma Published On: October 29, 2021

नई दिल्ली ।साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का निधन हो गया है। उनको हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें ICU में भर्ती किया गया था। पुनीत राजकुमार सिर्फ 46 साल के थे उन्होंने साउथ की कई हिट फिल्में दी हैं। इससे पहले रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि एक्टर का हार्ट अटैक जिम में वर्कआउट करते आया था।

 

पुनीत ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। साल 1985 में यह फिल्म ‘बेट्टाड़ा होवू’ में नजर आए थे। इस रोल के लिए इन्हें कई अवॉर्ड्स मिल। साथ ही इन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इन्हें आखिरी बार फिल्म ‘सुवारत्थना’ में देखा गया था जहां दर्शकों ने इनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया। इसी साल यह फिल्म रिलीज हुई थी।

 

 

खबर सुनते ही अस्पताल के बाहर सैंकड़ों फैंस का हूजूम इकट्ठा हो गया। जिसे कंट्रोल करने के लिए पुलिस के अतिरिक्त इंतजाम करने पड़े। राज्य भर से उनके फैंस का अस्पताल के बाहर और उनके घर के बाहर पहुंचने का सिलसिला जारी है। जिसे देखते हुए बेंगलुरू शहर को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है। गुस्से में फैंस तोड़फोड़ कर सकते हैं। पुलिस कमिश्नर और दूसरे बड़े अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं।