Home प्रदेश ग्वालियर शौचालय का रुपया डकारने वाली पूर्व महिला सरपंच जाएंगी जेल

शौचालय का रुपया डकारने वाली पूर्व महिला सरपंच जाएंगी जेल

ग्वालियर। ग्वालियर जिले में शौचालय का रुपया डकारने वाली 2 पूर्व महिला सरपंच सहित 3 पूर्व सरपंच जेल जाएंगे। जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी ने तीन सरपंचों के जेल आदेश जारी किए है। दोनों महिला सरपंचों ने अपनी पंचायतों के 158 शौचालय का रुपया हड़प लिया था। अंतिम नोटिस के बाद भी जब रुपए शासन के खाते में जमा नही किए तो सीईओ ने पंचायती राज अधिनियम के तहत पूर्व महिला सरपंचों को हिरासत में लेकर फौरन जेल भेजने के आदेश जारी किए, ग्वालियर जिले के करीब 21 पूर्व सरपंच जेल की सलाखों में पहुंच चुके हैं।

शौचालय का रुपया डकारा, अब जाएंगी जेल

ग्वालियर जिले की मऊछ ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच राजकुमारी किरार ने 76 शौचालय का रुपया डकारा लिया। गधौटा ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच सुविन्दर कौर ने भी 82 शौचालय का रुपया हड़प लिया। जिला पंचायत के अंतिम नोटिस के बाद भी दोनों पूर्व महिला सरपंचों ने हड़पी गई सरकारी राशि शासन के खाते में वापस नही की। जिसके चलते दोनों पूर्व महिला सरपंच जेल जाएंगी। जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी ने पंचायती राज अधिनियम के तहत एक महीने तक जेल में रखने का आदेश जारी।

जेल में अब दाखिल हुए 21 पूर्व सरपंच, 10 महिलाएं शामिल

जिला पंचायत ने दिसंबर से पूर्व सरपंचों पर शिकंजा कसना शजर किया था। सरकारी राशि का दुरुपयोग करने वाले पूर्व सरपंचों को राशि जमा करने के लिए वक्त दिया गया था। अंतिम नोटिस के बाद भी जिन पूर्व सरपंचों ने शासन को राशि नही लौटाई उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई। जिला पंचायत सीईओ द्वारा पूर्व सरपंचों को एक-एक महीना जेल में रखने के आदेश जाए किए गए। पंचायती राज अधिनियम के तहत करीब 21 पूर्व सरपंच सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। करीब 10 पूर्व महिला सरपंच हैं सलाखों के पीछे जा चुकी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version